
ग्वालियर। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने केंद्रीय बजट को आंकड़ों का मकड़जाल बताते हुए कहा है कि बजट में किसानों के लिए कुछ भी नया नहीं है। युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई नीति निर्धारित नहीं की गई है। बढ़ रही महंगाई को रोकने ओर गरीब वर्ग को राहत देने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। स्वास्थ और शिक्षा के लिए बजट सिर्फ भाषणों तक सीमित है। मध्यप्रदेश के लिए बजट में रेलवे और अन्य विकास के मुद्दे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। यह बजट कपोल कल्पित है।
