व्यापारी के साथ 40 लाख रूपए की ठगी, पुलिस ने केस किया दर्ज

भोपाल। मिसरोद इलाके में एक व्यापारी के साथ 40 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित हितेश कुमार सिंह (45) का व्यापारी है. हितेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान के एक युवक अमितेश ने अपनी कंपनी में निवेश पर ज्यादा मुनाफा होने की जानकारी दी. हितेश ने भरोसे पर अमितेश की कंपनी में 25 लाख रूपए निवेश किए. निवेश के नाम पर मुनाफा उन्हें नहीं मिला. इस दौरान आरोपी अमितेश और उसकी कंपनी की कर्मचारी प्रिया और सन्नी ने हितेश को कंपनी का पार्टनर बनने का आफर दिया. इस आफर के बदले आरोपियों ने 40 लाख रूपए भी लिए. अमितेश का आफिस मिसरोद स्थित सी-21 मॉल के कमरा नंबर 316 में जो संचालित थी, वह बंद कर दी गई. पीड़ित हितेश ने जब अमितेश सहित उसके कर्मचारियों को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो सभी फोन भी बंद बताने लगे. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित हितेश ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमितेश से उसकी मुलाकात साल 2020 में हुई थी. अमितेश पर भरोसा होने के चलते उसने इतने रूपए निवेश किए थे.

Next Post

झुनझुना बजट बताकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमपी के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल। केंद्रीय बजट 2026–27 के विरोध में रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमित शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झुनझुना लेकर बजट को प्रतीकात्मक रूप से “झुनझुना बजट” करार […]

You May Like