अभियंता दिवस: CM ने लॉन्च की सर्वेक्षण ऐप और परियोजना प्रबंधन प्रणाली, इंजीनियरों का सम्मान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान अभियंता एवं आधुनिक भारत के विश्वकर्मा, “भारत रत्न” डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया और सभी अभियंताओं को राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2025 की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों हेतु पुरस्कार वितरण किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग की सर्वेक्षण ऐप, न्यूज लेटर एवं लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में नवाचार और तकनीकी सुधारों को जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने किया वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर रोक लगाने से इनकार

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर पूरी तरह से रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया लेकिन कहा कि अंतिम निर्णय आने तक इसके कुछ प्रावधानों पर रोक रहेगी। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने […]

You May Like

मनोरंजन