शौक पूरे करने के लिए की झपटमारी,दो गिरफ्तार, मोबाइल व स्कूटी जब्त

इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवकों ने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देना कबूला है. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है. इनमें से एक आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना मनोज सिंह सेंधव ने एक विशेष टीम गठित कर निगरानी शुरू की थी. घटना 20 जून की रात की है, जब फरियादी सचिन चौहान अपने दो दोस्तों के साथ मेट्रो गेट नंबर 2 के सामने खड़ा था. इसी दौरान काली स्कूटी पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसका वीवी व्हाय 200 मोबाइल छीनकर भाग निकले थे, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को स्कीम 134 के पास घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी की पहचान करण ठाकुर निवासी पवनपुरी कॉलोनी, पालदा और दीपक अहिरवार निवासी चौहान नगर, पिपलियाहना के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों से लूटा गया मोबाइल फोन और काली स्कूटी एमपी 09 यूबी 2358 जब्त की है. पूछताछ में दोनों ने झपटमारी की बात कबूल की है. आरोपी दीपक अहिरवार के खिलाफ भंवरकुआं और आजाद नगर थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि करण ठाकुर भी पहले आर्म्स एक्ट में पकड़ा जा चुका है. फिलहाल पुलिस दोनों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

VIP रोड पर तस्करी से पहले पकड़ाए तस्कर

Wed Jun 25 , 2025
इंदौर. क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी करने आए चार तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अन्य शहरों से सस्ते दामों में नशीला पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लाई करने की तैयारी में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।