सूने मकान और दुकान का टूटा ताला

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगीनाका मेें चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़रसोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। इसी प्रकार बरेला थाना क्षेत्र में एक दुकान में चोरी हुई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक दीपेश विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी आकाश विहार कालोनी चुंगीनाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीकाम की पढ़ाई कर रहा है।  कल वे बहन के यहंा प्रेमनगर गढा अपने घर में ताला लगाकर गया था।

दूसरे दिन दोपहर लगभग 12-30 बजे घर वापस आकर देखा तो चेनल गेट का ताला एवं कमरे का ताला टूटा हुआ था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी रूपये गायब थे। इसी प्रकार बरेला पुलिस ने बताया कि श्रीमती आरती साहू  40 वर्ष निवासी ग्राम नीमखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुकानदारी करती है,  देर रात्रि अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोडक़र चावल की कटटी, 11 तेज पाउच चोरी कर ले गया।

Next Post

लॉज के रूम में मिली छात्र की लाश

Sun Jan 12 , 2025
जबलपुर: भेडाघाट स्थित लॉज में रह कर पढाई कर रहे छात्र की कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका हैं पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक वंृदावन पटैल 52 वर्ष निवासी भेड़ाघाट चौराहा स्टेट बैंक के […]

You May Like