लॉज के रूम में मिली छात्र की लाश

जबलपुर: भेडाघाट स्थित लॉज में रह कर पढाई कर रहे छात्र की कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका हैं पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक वंृदावन पटैल 52 वर्ष निवासी भेड़ाघाट चौराहा स्टेट बैंक के पीछे ने सूचना दी कि एसबीआई बैंक के पीछे उसकी लॉज है.

उसके लॉज में महेन्द्र सिंह 18 वर्ष निवासी भीखाझरिया थाना सरई जिला सिंगरोली का रह रहा था जो एलएनसिटी कालेज में पढ़ाई कर रहा था।  उसने महेन्द्र के परिजनों को बताया कि महेन्द्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उनके परिजनों ने कहा कि दरवाजा तोड़ दो , उसने बच्चों के सामने दरवाजा तोड़ा रूम के अंदर देखा महेन्द्र बिस्तर पर सीधा पड़ा था जिसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

हफ्ते भर बाद हो सकती हैं रादुविवि मेें बड़ी कार्यवाही

Sun Jan 12 , 2025
रादुविवि में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर हुई थी जांच, रिपोर्ट का इंतजार  जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आगामी हफ्ते बाद जांच की रिपोर्ट आने पर बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है। जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन के कई कर्मचारी और अधिकारी के ऊपर गाज गिर सकती है। सूत्रों से […]

You May Like