​ऑरा मॉल के पीछे ग्राहक का इंतजार कर रहा था गांजा तस्कर, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 434 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया. आरोपी के पास से करीबन 6 हजार रूपये का सामान जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक अप्रैल महीने में चलाय़े जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई जारी है. रविवार को सूचना मिली कि ऑरा मॉल रोड शाहपुरा के पीछे एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है. मौके पर पुहंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका नाम राजकुमार राय (34) निवासी सलैया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 434 ग्राम गांजा बरामद किया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.

Next Post

दांत निकलवाना पड़ा भारी, घंटी वाले डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत, पहले भी जा चुका है जेल

Mon Apr 13 , 2026
अशोकनगर। ​जिले के चंदेरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक और परिवार उजड़ गया। दांत निकलवाने गई एक महिला की गलत इंजेक्शन और बिना सूझबूझ के किए गए इलाज के कारण मौत हो गई। प्रशासन ने […]

You May Like