राजनगर पुलिस ने कार से 24 पेटी अवैध शराब की जब्त

छतरपुर। जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना राजनगर पुलिस ने विक्रमपुर रोड पर ग्राम पाय के पास एक होंडा कार से 24 पेटी (216 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त वाहन व शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

हीरो बन रहा है, कहकर मारा चाकू

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर यह कहते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया कि तू हीरो बन रहा है। पुलिस ने बताया कि श्यामलाल दुबे उम्र 39 वर्ष निवासी सगड़ा क्रेसर बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आईटी पार्क […]

You May Like