
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाश ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर यह कहते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया कि तू हीरो बन रहा है।
पुलिस ने बताया कि श्यामलाल दुबे उम्र 39 वर्ष निवासी सगड़ा क्रेसर बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आईटी पार्क में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। परिचित के गिरीश साहू निवासी क्रेसर बस्ती के यहां दुख में घर बैठने गया था जहॉ सतीश उर्फ गिलसुआ पुरानी किसी बात को लेकर अनिल साहू के साथ गाली गलौज करने लगा, उसने उसे समझाने का प्रयास किया एवं गालियां देने से मना किया तो सतीश उर्फ गिलसुआ उससे कहने लगा कि तू बहुत हीरो बन रहा है, कहकर जान से मारने की नियत से चाकू से पेट में हमला किया, वह पीछे हटा तो वायें पैर की जांघ में चोट आ गयी, आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो सतीश उर्फ गिलसुआ जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
