
जबलपुर। कृषि उपज मंडी में फल मंडी के पास सजे जुआ फड़ पर विजयनगर पुलिस ने छापा मारकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कृषि उपज मंडी में फल मंडी के पास ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे अशोक गुप्ता निवासी शीतलामाई घमापुर, प्रदीप सोनी निवासी बधैया मोहल्ला गोहलपुर, प्रशांत दुबे निवासी उत्तर मिलौनीगंज कोतवाली, शुभम खटीक बड़ी खेरमाई खटीक मोहल्ला हनुमानताल को घेराबंदी कर पकड़ा गया जुआडि़यों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, नगदी 4 हजार 190 रूपये जप्त किए गए।
