ओलंपियाड में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

आष्टा। गत दिवस जिला स्तरीय ओलंपियाड स्पर्धा का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता के लिए हर ब्लाक स्तर पर एक परीक्षा केंद्र बनाया गया. बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत ने बताया कि ओलंपियाड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर बीएसी मनोज कुमार विश्वकर्मा, शालिनी सारासिया, प्रतिमा भावक को दायित्व सौंपा गया. ओलंपियाड प्रभारी फूलचंद सांकले ने बताया कि कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों ने उक्त परीक्षा ओएमआर शीट पर दी जो कि दो दिन तक दो से आठ तक सभी विषयों पर संपन्न हुई. जिसमें कुल लक्षित 896 बच्चों में से 683 बच्चों ने सहभागिता की. जिला परियोजना समन्वयक आरआर. उइके द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए. इस मौके पर बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत, अनिल कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह मालवीय, देवजी मेवाड़ा, मनोहर लाल विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, जगदीश मालवीय, कृष्ण कुमार सोनी, केदार सिंह परमार, राकेश सूर्यवंशी उपस्थित थे.

 

Next Post

सीहोर में आज होगा सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Sun Jan 18 , 2026
सीहोर। गंज के समीपस्थ करोली वाली माता मंदिर में संयुक्त मां कालका उत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के इतिहास में पहली बार होने जा रहे ऐतिहासिक दस दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ होगा. इस मौके पर करीब 551 से अधिक महिलाएं सिर […]

You May Like