सीहोर में आज होगा सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

सीहोर। गंज के समीपस्थ करोली वाली माता मंदिर में संयुक्त मां कालका उत्सव समिति के तत्वाधान में शहर के इतिहास में पहली बार होने जा रहे ऐतिहासिक दस दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ होगा.

इस मौके पर करीब 551 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश धारण करते हुए यात्रा में शामिल होंगी. करीब एक किमी तक पुष्प वर्षा के साथ क्षेत्रवासियों ने कलश यात्रा के स्वागत की तैयारियां की है. कार्यक्रम के अध्यक्ष विवेक राठौर, यज्ञाचार्य पं. महादेव शर्मा और मुख्य यजमान सूत्रधार तरुण राठौर सहित अन्य ने माघ की गुप्त नवरात्रि में समस्त शहरवासियों के द्वारा कराए जा रहे दिव्य अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है. शनिवार को महायज्ञ से पहले करीब 45 से अधिक जोड़ों को हिमाद्री आदि का अनुष्ठान कराया गया. शहर के एतिहासिक व प्राचीन करौली माता मंदिर में पहली बार होने जा रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना है.

 

Next Post

मठारदेव मेले में भंडारे के दौरान श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला

Sun Jan 18 , 2026
सारनी। अभिषेक समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बाबा मठारदेव मेले के अंतर्गत श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम दृश्य देखने को मिला। 14 जनवरी से प्रारंभ इस मेले […]

You May Like