राफेल नडाल की मौजूदगी में, लर्नर टिएन ने जीता नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स का खिताब

जेद्दा, 22 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी युवा टेनिस खिलाड़ी लर्नर टिएन ने बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स को हराकर नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। लर्नर टिएन ने नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स जीतने से चूकने के एक साल बाद रविवार को किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी में खेले गये फाइनल मुकाबले में बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉकक्स को 4-3(4), 4-2, 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल वहां मौजूद थे। अमेरिकी खिलाड़ी की खिताब की उम्मीदों को शुरुआती झटका तब लगा जब वह स्पेन के राफेल जोडर के खिलाफ पहले राउंड-रॉबिन मैच में चार मैच अंक में से एक भी हासिल नहीं कर पाए, और सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें बेहद मेजनत करनी पड़ी। लेकिन उन्होंने वहां से हिम्मत नहीं हारी और अपने बाकी दो ग्रुप-स्टेज मैच एक सेट से पिछड़ने के बाद जीते। इसके बाद उन्होंने नॉकआउट राउंड में एक भी सेट नहीं हारा और स्टेफानोस सितसिपास (2018) और कार्लोस अल्काराज़ (2021) के नक्शेकदम पर चलते हुए खिताब जीतने वाले तीसरे टॉप सीड खिलाड़ी बन गए और ब्रैंडन नाकाशिमा (2022) के बाद दूसरे अमेरिकी खिलाड़ी बने।

राफेल नडाल के सामने, बाएं हाथ के इस युवा ने 58 मिनट में क्लच और बेरहम खेल का ऐसा संयोजन दिखाया, जिसके लिए 22 बार के मेजर विनर नडाल खुद जाने जाते थे। हालांकि ब्लॉकक्स ने पहले सेट में एक भी फर्स्ट सर्व मिस नहीं की, लेकिन जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब टिएन ने स्थिरता बनाए रखी और पहला सेट टाईब्रेक में जीत लिया। उसके बाद उन्होंने आसानी से मैच जीता, और तीसरे सेट में जब वह मैच के लिए सर्व कर रहे थे, तब ही उन्हें ब्रेक पॉइंट्स का सामना करना पड़ा। टिएन ने खिताब जीतने के बाद कहा, “मैं पिछले एक साल से इस ट्रॉफी को उठाने का इंतजार कर रहा था। मैं इस साल बहुत सारी चीजें कर पाया जो मैं करना चाहता था। मेरे पास लक्ष्यों की एक काफी लंबी सूची थी और मैं उनमें से अधिकतर को हासिल कर पाया। मैं सच में बहुत खुश हूं।”

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री अल्बानीज़ को हटाने की मांग, तीन लाख लोगों ने किये याचिका पर हस्ताक्षर

Mon Dec 22 , 2025
सिडनी, 22 दिसंबर (वार्ता) आस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए जानलेवा आतंकवादी हमले के बाद तीन लाख से ज्यादा लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के इस्तीफे और आप्रवासन नीति में बदलाव की मांग की है। याचिका से जुड़ी वेबसाइट चेंजडॉटऑर्ग के अनुसार, अब तक तीन लाख 10 […]

You May Like