झोखो गांव में महुआ देशी शराब का अवैध कारोबार

चितरंगी : चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झोखो गांव में महुआ से बनी देशी शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है शराब कारोबारी बेखौफ होकर अपना कारोबार फैला रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के कई घरों में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री की जा रही है। दिन-रात शराब की आवाजाही बनी रहती है, जिससे गांव का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों में शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अवैध शराब के बढ़ते व्यापार का सबसे अधिक असर गांव के युवाओं और महिलाओं पर पड़ रहा है।

युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं, वहीं महिलाओं एवं बच्चों को घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और सामाजिक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। नशे की वजह से कई परिवार बिखरने की कगार पर हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि झोखो गांव में चल रहे महुआ देशी शराब के अवैध कारोबार की निष्पक्ष जांच कराई जाए।यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Next Post

धर्मेन्द्र की जयंती पर भावुक हुयी हेमा मालिनी

Mon Dec 8 , 2025
मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने पति और दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र की जयंती पर उन्हें याद कर भावुक हो गयी। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। धर्मेन्द्र का जन्म 08 दिसंबर 1935 को हुआ था। धर्मेन्द्र की आज 90वीं जयंती […]

You May Like