कोको गॉफ ने वापसी करते हुए अपने पहले सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया

लंदन, 07 जुलाई (वार्ता) सातवीं वरीयता प्राप्त कोको गॉफ ने मंगलवार को विंबलडन 2026 के क्वार्टर-फ़ाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त और अपनी ही देश की जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनायी।

सभी तरह की प्रतियोगिताओं में यह उनका नौवां मुकाबला था। अब सेमीफ़ाइनल में गॉफ का सामना नाओमी ओसाका या कैरोलिना मुचोवा में से किसी एक से होगा। यह ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट दक्षिण-पश्चिम लंदन में खेला जा रहा है।

कोर्ट पर गॉफ ने कहा, “यह वाकई अविश्वसनीय है, क्योंकि इस टूर्नामेंट से पहले मैंने दो साल तक ग्रास कोर्ट पर कोई मैच नहीं जीता था। आज मैंने जैसा खेला, उससे मैं सचमुच बहुत खुश हूँ। जेस एक बेहतरीन खिलाड़ी और इंसान हैं, उनके खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं होता। मैं बस इस बात से खुश हूँ कि आज मैं यह मैच जीत पाई।”

यह पहली बार था जब गॉफ चैंपियनशिप के क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुँची थीं, और अब वह महिला सिंगल्स के सेमीफ़ाइनल में भी पहली बार जगह बना चुकी हैं।

22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने पाँच में से चार मैचों में तीन सेट तक संघर्ष किया है, जबकि पिछले दो मैचों में उन्होंने एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की है।

गॉफ रैंकिंग में कम से कम तीन स्थान ऊपर चढ़ेंगी और संभवतः दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी बन सकती हैं।

 

Next Post

फुटबॉल के जादूगर मेसी की अर्जेंटीना क्वार्टरफाइनल में

Tue Jul 7 , 2026
एटलांटा, 07 जुलाई (वार्ता) फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की गत चैम्पियन अर्जेंटीना टीम ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद हैरतअंगेज वापसी करते हुए 13 मिनट के अंतराल में तीन गोल दागकर 3-2 से जीत हासिल करते हुए फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर […]

You May Like