अमित शाह आ रहे, सांसद ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन की तैयारी देखीं

ग्वालियर: ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनीशा श्रीवास्तव, एडीएम सी बी प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्रीय सांसद, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मलगढ़ा थाने के समीप स्थित मैदान का निरीक्षण किया। भूमिपूजन के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन आदि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।

Next Post

नन्ही नीलाक्षी के इलाज के लिए आगे आए सिंधिया

Sun Oct 11 , 2026
ग्वालियर: दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप-2 (SMA Type 2) से जूझ रही ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी के इलाज के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मदद का भरोसा दिलाया है। बेटी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर नीलाक्षी के माता-पिता ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। […]

You May Like

Play sound