पुलिस कमिश्नर ने किया सदर बाजार थाने का औचक निरीक्षण

इंदौर: शहर में पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा के तहत पुलिस कमिश्नर ने रविवार को सदर बाजार थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीवी सिस्टम और अभिलेखों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और आमजन की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश भी दिए.

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए. इस मौके पर उन्होंने बीट प्रभारियों और पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की स्थिति तथा बीट स्तर पर आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली. साथ ही सतर्कता, अनुशासन और समर्पण के साथ जनसुरक्षा व जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह, डीसीपी जोन -1 कृष्णा लाल चंदानी सहित एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा.

Next Post

अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर युवक की मौत

Mon Mar 16 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. युवक बाइक से जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा. गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.थाना प्रभारी […]

You May Like