नन्ही नीलाक्षी के इलाज के लिए आगे आए सिंधिया

ग्वालियर: दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप-2 (SMA Type 2) से जूझ रही ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी के इलाज के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मदद का भरोसा दिलाया है। बेटी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर नीलाक्षी के माता-पिता ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान इलाज में आने वाली आर्थिक चुनौतियों और सहायता उपलब्ध कराने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान नीलाक्षी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवा पर टैक्स में छूट दिलाने का मुद्दा उठाया गया। इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री के माध्यम से आवश्यक प्रयास करने की मांग रखी गई।

साथ ही दवा बनाने वाली अमेरिकी कंपनी से संवाद कर दवा की उपलब्धता और लागत के संबंध में सहयोग जुटाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा रेयर डिजीज के उपचार के लिए मिलने वाली सरकारी आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के माध्यम से प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास करने की बात रखी गई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नीलाक्षी के माता-पिता को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात के बाद परिवार को उम्मीद है कि संबंधित मंत्रालयों और दवा निर्माता कंपनी के स्तर पर होने वाले प्रयासों से बेटी के इलाज के लिए जरूरी आर्थिक सहायता जुटाने में मदद मिलेगी।

Next Post

जर्जर व खस्ताहाल सड़कों से लोगों को शीघ्र मिलेगी मुक्ति: प्रिंस

Sun Oct 11 , 2026
सीहोर। शहर के लोगों को शीघ्र ही सभी जर्जर और खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलेगी. भले ही वह सड़क नपा के अधीन न होकर पीडब्ल्यूडी की हो. प्राथमिकता के साथ इन सभी सड़कों का डामरीकरण कराते हुए नागरिकों की असूविधा को दूर किया जाएगा. उक्त उद्गार नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर […]

You May Like

Play sound