पांढुरना:क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके ने बीते दिवस दिल्ली पहुंचकर जिले के पूर्व सांसद,युवा इंका नेता नकुल नाथ के दिल्ली आवास में भेट कर उनसे पांढुरना क्षेत्र के समग्र विकास,जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों,जनहित तथा संगठनात्मक विषयों पर छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ युवा इंका नेता नकुलनाथ से चर्चा कर मार्गदर्शन लेने बीते दिवस क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके ने दिल्ली में नकुल नाथ के निवास पर पहुंचकर भेट की गई,इस दौरान लगभग एक घंटे तक नकुलनाथ द्वारा विधायक नीलेश उइके की बातों को सुनते हुए क्षेत्र तथा संगठन के प्रत्येक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
विधायक नीलेश उइके ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए दिल्ली में नकुलनाथ से हुई भेट को सार्थक बताते हुए कहा कि नकुल नाथ के अनुभव,दूरदर्शी सोच एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण से मुझे सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलने की बात कहीं, उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान नकुलनाथ द्वारा उन्हें क्षेत्र की जनता के हितों एवं विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से पूरा कराने की बात कहीं है। दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद विधायक नीलेश उइके दोगुने जोश से काम करते दिखाई दे रहें है।
