स्कूल वैन पलटने से दस घायल

मैहर, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज सुबह एक स्कूल वैन पलट गई, जिससे कुछ बच्चों समेत लगभग 10 लोग घायल हो गए।
ताला पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोंडीखुर्द गांव के निकट एक स्कूली वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल की एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूली बच्चों सहित कुल दस लोग घायल है। सभी घायलों को निकट के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है।

Next Post

चलती बस पर पथराव, एक यात्री की मौत

Tue Mar 4 , 2025
रीवा, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक चलती बस पर पथराव कर दिया गया। इस घटनाक्रम में एक यात्री की मौत हो गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर […]

You May Like