चलती बस पर पथराव, एक यात्री की मौत

रीवा, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक चलती बस पर पथराव कर दिया गया। इस घटनाक्रम में एक यात्री की मौत हो गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस कल शाम चोरहटा थाना क्षेत्र के सतपुड़ा आईटीआई के सामने पहुंची, तभी मोटर साइकिल से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने बस पर अचानक पथराव कर दिया। इस घटना में बस सवार एक यात्री हीरामणि कोरी (35) की मौत हो गयी। घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, बस चालक को भी इस घटनाक्रम में चोट आयी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि बस संचालकों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Next Post

संपत्ति विवाद में एक की मौत

Tue Mar 4 , 2025
सतना, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव में आज पारिवारिक संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पैतृक संपत्ति के विवाद में देशराज सिंह पटेल की मौत हो गयी। […]

You May Like