
ढाका, 17 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और 17 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे तारिक रहमान ने मंगलवार को बंगलादेश के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें अपराह्न 4.15 बजे शपथ दिलायी। श्री रहमान बंगलादेश के 11वें प्रधानमंत्री हैं। जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस बंगलादेश सरकार के सलाहकार के तौर पर देश संभाल रहे थे।
श्री यूनुस की देखरेख में करीब आठ महीने चले शासन के बाद 12 फरवरी 2026 को बंगलादेश के आम चुनाव हुए। बीएनपी ने इन चुनावों में 299 में से 209 सीटें जीतकर कर इतिहास बना दिया।
