बूंदों की कहानी से जागी जल बचाने की समझ

भोपाल: आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल में विश्व जल दिवस पर आयोजित यहां जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने खेल खेल में पानी की असली कीमत समझी. बता दें इस साल की थीम जल और लैंगिक समानता को केंद्र में रखते कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में जार और बॉल के एक छोटे से प्रयोग ने बच्चों को बड़ी सच्चाई दिखाई, कि धरती पर मौजूद पानी में से बहुत ही कम हिस्सा पीने योग्य है। वहीं जब बच्चों ने जब खुद इस प्रयोग को देखा तो उनके चेहरे पर हैरानी और समझ दोनों नजर आईं।

विद्यार्थियों ने केवल देखा ही नहीं बल्कि खुद विज्ञान किट बनाकर जल संरक्षण के तरीके भी सीखे। इस दौरान उनकी जिज्ञासा और रचनात्मकता खुलकर सामने आई। कई बच्चों ने कहा कि अब वे घर पर पानी बचाने की आदत अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। वहीं केन्द्र में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर भी बच्चों ने खास उत्साह दिखाया और खिंचवाई गई तस्वीरों के जरिए बच्चों और युवाओं ने जल बचाने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों और आमजन ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। साथ ही आयोजकों न कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में वैज्ञानिक सोच के साथ जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। वहीं इसी क्रम में रविवार को केन्द्र में जल क्विज का आयोजन किया जाएगा. जिसमें विद्यार्थियों की समझ और जागरूकता को और परखा जाएगा।

Next Post

नगर निगम परिषद की बैठक में 3500 करोड़ का बजट संभव, कर बढ़ोतरी के आसार नहीं

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: नगर निगम परिषद की बैठक कल 23 मार्च को आयोजित होने जा रही है, जिसमें इस वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बार बजट का आकार करीब 3500 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि मंत्री और विधायकों की आपत्तियों […]

You May Like