नगर निगम परिषद की बैठक में 3500 करोड़ का बजट संभव, कर बढ़ोतरी के आसार नहीं

भोपाल: नगर निगम परिषद की बैठक कल 23 मार्च को आयोजित होने जा रही है, जिसमें इस वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बार बजट का आकार करीब 3500 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि मंत्री और विधायकों की आपत्तियों के चलते संपत्ति कर और जल कर में बढ़ोतरी की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। गौरतलब है कि पिछले साल 3611 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया था।

बैठक में केवल बजट ही नहीं, बल्कि कई संवेदनशील मुद्दों पर भी तीखी बहस होने के आसार हैं। निगम के स्लॉटर हाउस में 26 टन गोमांस मिलने का मामला एक बार फिर गरमा सकता है, जिस पर पिछली बैठक में विपक्ष ने जोरदार विरोध दर्ज कराया था। इसके अलावा लिंक रोड नंबर-2 स्थित 40 करोड़ की लागत से बनी नई बिल्डिंग का अधूरा उद्घाटन और उससे जुड़ी दुर्घटना, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, भी चर्चा का केंद्र बनेगा।

शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव परिषद में रखा जाएगा। 14 नई पार्किंग विकसित करने की योजना है, जिनमें से 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे प्रस्तावित हैं। यहां करीब 40 चारपहिया और 250 दोपहिया वाहनों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को पहले ही मेयर इन काउंसिल से मंजूरी मिल चुकी है और पुलिस की सहमति भी प्राप्त हो गई है।

Next Post

सेवढ़ा में बारिश-ओलावृष्टि से भारी नुकसानः तीन दिन में सर्वे करने के निर्देश, गेहूं की फसल बिछी

Sun Mar 22 , 2026
दतिया:जिले के सेवढ़ा इलाके में बारिश और ओले गिरने के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। एसडीएम अशोक अवस्थी ने नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे के निर्देश दिए। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत टीम गठित की गई है। इसमें राजस्व निरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है, जबकि […]

You May Like