नयी दिल्ली, (वार्ता) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को अपनी भारतीय जड़ों के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) उनके लिए ‘विशेष महत्व’ रखता है।
उन्होंने कहा, ”मैं यूरोपीय काउंसिल का अध्यक्ष हूं, लेकिन मैं एक प्रवासी भारतीय नागरिक भी हूं। फिर आप सोच सकते हैं, मेरे लिए इसका एक खास महत्व है।”
श्री कोस्टा ने कहा, ”मुझे गोवा में अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार रहता था।”
उन्होंने कहा कि यूरोप और भारत के बीच का संबंध उनके लिए निजी है।
