एनसीसी 32 बाटालियन सीएटी कैम्प में एनसीसी कडेट्स ने किया रक्तदान 

कटनी। एन.सी.सी की 32 एमपी बाटालियन का 186 वे कम्बाइन्ड ऐन्यूअल ट्राइनिग कैम्प मे आज नैशनल हेल्थ मिशन अंतर्गत आज सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज मे वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । कैम्प कमांडर कॉनेल एस राजवेलु के निर्देशन मे बड़ी संख्या मे एन. सी सी के बॉय्ज़ और गर्ल कडेट ने ब्लड डोनेट किया । कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम से लैब टेक्निषन जयावर्धन नर्सिग अफसर पंकी पटेल, लैब टेकनिसियन सोनिया यादव, लैब एसीसटेन्ट अरूण पटेल, लैब अटेन्डर कैलाष विष्वकर्मा, नर्स सुहानी चैधरी, कंचन एवं एचडीएफसी बैंक से बीओएम राहुल वर्मा, मैनेजर प्रवीन बर्मन ने ब्लड डोनेसन का प्रोसेस कराया। इस अवसर पर डायरेक्टर डाॅ पारस जैन फार्मेंसी प्राचार्य श्रीमति स्वाती श्रीवास्तवा, लाॅ एचओडी पूनम षर्मा, रूचि सिंघई, संजीता दाहिया ,पिंकी साहू ,आकृति जैन, आलोक तिवारी, रितिका जसूजा, आरती पंथी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले छात्रो व एनसीसी कैडटस को बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया।

Next Post

समृद्ध मध्यप्रदेश के लिये बनाएं अपनी पसंद का बजट : देवड़ा

Fri Nov 21 , 2025
भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि विकसित मध्यप्रदेश@2047 के विजन को साकार करने में वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें हर नागरिक की भूमिका होगी। बजट निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी के लिये राज्य सरकार ने सभी से सुझाव मांगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

You May Like