रांची में रविवार से शुरु होगी पहली महिला हॉकी लीग

रांची 11 जनवरी (वार्ता) पहली बार महिला हॉकी इंडिया लीग यहां मारंग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में रविवार से शुरू होगी।

पहला मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेला जायेगा। दिल्ली एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने कहा, “ हम बहुत उत्साहित हैं कि महिला एचआईएल आखिरकार शुरू हो रही है और हमें दिल्ली एसजी पाइपर्स से पहला मैच खेलने का मौका मिल रहा है। पूरी टीम कल अच्छे खेल की उम्मीद कर रही है। मेरा मानना ​​है कि हम काफी युवा टीम हैं और लीग के आगे बढ़ने के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।”

लीग की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए ओडिशा वॉरियर्स टीम की कप्तान नेहा गोयल ने कहा “ एचआईएल खिलाड़ियों के लिए बड़ी वित्तीय स्थिरता लाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अभी तक भारतीय टीम में शामिल नहीं हुए हैं। यह लीग निश्चित रूप से अधिक युवाओं को हॉकी को करियर विकल्प के रूप में देखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।”

श्राची रारह बंगाल टाइगर्स की कप्तान उदिता ने कहा “ यह युवाओं के लिए एक आदर्श मंच है। यह सबसे अच्छा मंच है। हमें दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। पहले, हम केवल उनके खिलाफ खेलते थे लेकिन अब हमारे पास उन्हें करीब से देखने का मौका है कि वे मैचों के लिए कैसे तैयारी करते हैं। उनकी मानसिकता और हमें उनसे दोस्ती करने का भी मौका मिलता है। हमें टीम में शामिल सभी लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।”

झारखंड की घरेलू प्रतिभावान खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की वर्तमान कप्तान सलीमा टेटे ने अपने राज्य के हॉकी प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे आएं और रोमांचक मैचों का आनंद लें। सूरमा हॉकी क्लब की सह-कप्तान बन रही सविता ने कहा “ हमारा लक्ष्य एचआईएल के दौरान मैदान पर सर्वश्रेष्ठ हॉकी का प्रदर्शन करके अधिक युवाओं को खेल में आने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं के लिए एचआईएल की शुरुआत करना है। हॉकी इंडिया की सबसे अच्छी पहलों में से एक और इससे इस खेल में काफी रुचि बढ़ी है। ”

 

Next Post

तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat Jan 11 , 2025
ढाका, 11 जनवरी (वार्ता) सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इकबाल ने अपने करियर में बांग्लादेश के लिए सभी प्रारूपों में 387 मैच खेले हैं और 15 हजार 192 रन बनाये हैं, जो मुश्फिकुर रहीम के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। […]

You May Like