राजस्व निगम के ज्वाइंट रेवेन्यू कमिश्नर की चलती कार में लगी आग

भोपाल। राजस्व निगम के ज्वाइंट रेवेन्यू कमिश्नर राजीव नंदन श्रीवास्तव की चलती कार में अचानक आग लग गई. हादसे के दौरान कार में राजीव नंदन और चालक थे और समय रहते दोनो कार से बाहर आ गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. खजूरी थाना पुलिस ने कार में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक राजीव नंदन को ड्यूटी पूरी होने के बाद उनका ड्राइवर मंगलवार को उन्हें घर छोड़ने के लिए जा रहा था. गांधी नगर इलाके में दाता कालोनी में सीटीओ रोड, बाजार के आगे मोड़ के पास उसकी कार की बोनट से धुआं निकलते देख एक राहगीर ने चालक को सचेत किया. ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और दोनों बाहर आ गए. कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैली और देखते ही देखते कार भयंकर आग की चपेट में आ गई. घटना की सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

Next Post

ट्रेनों में चोरी और झपटमारी की घटनाओं से यात्री परेशान जीआरपी जांच में जुटी 

Wed Sep 9 , 2026
भोपाल। ट्रेनों में चोरी और झपटमारी की घटनाओं से यात्री परेशान हो रहे हैं. जीआरपी ने बीते कई दिनों में सामने आए मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय धनंयज सेन विदिशा का रहने वाले हैं. इंटरसिटी एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कोच में […]

You May Like