
सारनी। नवनिर्माण संस्था की पहल से शिक्षा और रोजगार को मिला संबल,घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम जामखोदर स्थित बेलोंड आंगनवाड़ी केंद्र में नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद नौनिहालों को नए वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन नेहा नागर के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जहां बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां बांटी गईं।
संस्था अध्यक्षा मुमताज शेख ने बताया कि यह पहल न केवल बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। उपाध्यक्ष अनीस कुरैशी ने प्रदेश सरकार से मांग की कि आंगनवाड़ी एवं शालाओं की वर्दी सिलाई का कार्य स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ को सौंपा जाए, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
कोषाध्यक्ष रेहाना ने आंगनवाड़ी बच्चों के लिए 2 से 4 सेट आरामदायक वर्दी उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी स्टाफ सहित ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति रही।ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल शिक्षा, स्वच्छता और स्वावलंबन को जोड़ते हुए क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।
