पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

मुम्बई, 16 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमिलर लीग (आईपीएल) 2026 के 24वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा हमारा कॉम्बिनेशन अभी तक काफी अच्छा रहा है। तो हम उसके साथ ही बरकरार रखेंगे। टीम को हमेशा वर्तमान में रहना चाहिए। हमारी टीम में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। मेरे हिसाब से टॉस हारना अच्छा ही रहा। अब समय आ गया है कि हम जीत हासिल करें। एक ग्रुप के तौर पर हमें पता है कि क्या चीजें नहीं करनी हैं। रोहित शर्मा और मिचेल मार्श आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है। इसके अलावा मयंक रावत आज अपना डेब्यू करेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंहऔर युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस (एकादश): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

Next Post

MP कर्मचारियों को सौगात: DA में हुई बढ़ोतरी, जानें किसे कितना मिलेगा लाभ

Thu Apr 16 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के शासकीय सेवकों और प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों की डीए दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे बड़ी […]

You May Like