मुंबई, (वार्ता) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आगामी नगर निगम चुनावों के बाद अपने गुट का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करना होगा।
श्री राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शिंदे को ऐसा करने की सलाह दी है। श्री राउत ने ज़ोर देकर कहा कि शिंदे गुट के लिए उच्चतम न्यायालय में अपना बचाव करना “असंभव” होगा। उन्होंने कहा, “अगर वे सफल होते हैं, तो इससे न केवल भारतीयों का न्यायपालिका में, बल्कि पूरी दुनिया का विश्वास डगमगा जाएगा।”
श्री राउत के अनुसार, श्री शिंदे ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। सांसद राउत ने चुटकी लेते हुए कहा, “उन्होंने पार्टी और उसका चुनाव चिन्ह चुरा लिया है, लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि शिवसेना असल में क्या है। शिवसेना एक क्षेत्रीय पार्टी है; इसका नेतृत्व और मुख्यालय महाराष्ट्र में है, दिल्ली में नहीं।
