हाईवा वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के धनहरा गांव के चटनिहा नाला के पास एक हाईवा वाहन के चालक ने बाइक सवार युवक को आज गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे टक्कर मार दिया, जिससे युवक के सिर के चिथड़े निकल गये और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब 4 घंटे तक चक्काजाम चलता रहा।

जानकारी के अनुसार सुभगलाल सिंह गोड़ उर्फ लोले पिता स्व. रामचरण सिंह गोड़ उम्र 42 वर्ष निवासी रम्पा थाना माड़ा आज दोपहर के वक्त अपनी मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 66 एमएच 0467 में सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के यहां से बारात में शामिल होकर मलगो से रम्पा जाते समय धनहरा मुख्य मार्ग के चटनिहा नाला के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 04 जेडवाई 2763 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चला कर जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सुभगलाल हाईवा के नीचे आया और उसके सिर पर टायर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना अवधेश सिंह पिता छोटेलाल सिंह ने दिया। साथ ही जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने मोबाइल के माध्यम से घटना को अवगत कराया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, करीब 4 घंटे समय तक सड़क जाम रहा। मौके पर माड़ा थाना प्रभारी के साथ-साथ बरगवां एवं नवानगर के थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। करीब 4 घंटे तक मान-मनौव्वल करने के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन लगातार शहर में हो रहे सड़क हादसे को लेकर लोगों ने भारी नाराजगी जताते हुये पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुये नारेबाजी करते रहे।

Next Post

करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, खंभे से गिरकर हुआ हादसा

Thu Apr 30 , 2026
सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज गुरूवार की देर शाम की बताई जा रही है, जब आंधी और बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में काम […]

You May Like