करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, खंभे से गिरकर हुआ हादसा

सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज गुरूवार की देर शाम की बताई जा रही है, जब आंधी और बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में काम कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरखड़ निवासी राजकुमार बैस पिता छोटेलाल बैस उम्र 35 वर्ष ट्रांसफार्मर में जम्पर सुधारने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़े थे। बताया जा रहा है कि इससे पहले विभागीय कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर से डीजी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद आशंका जताई जा रही है कि आरआर इंजीनियरिंग और कमिन्स द्वारा उपयोग किए जा रहे डीजी से रिटर्न लाइन में करंट आने के कारण राजकुमार को तेज झटका लगा। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल एनसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं मोरवा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

कलेक्टर ने आश्रय स्थल और दीनदयाल रसोई का किया औचक निरीक्षण

Thu Apr 30 , 2026
सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा सीधी शहर के आश्रय स्थल एवं दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।कलेक्टर ने आश्रय स्थल में उपस्थित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं […]

You May Like