कलेक्टर ने आश्रय स्थल और दीनदयाल रसोई का किया औचक निरीक्षण

सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा सीधी शहर के आश्रय स्थल एवं दीनदयाल रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।कलेक्टर ने आश्रय स्थल में उपस्थित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने रसोई में परोसे जा रहे भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण भी किया ।निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों। कलेक्टर ने कहा कि आश्रय स्थल एवं दीनदयाल रसोई में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रिया पाठक भी उपस्थित रही।

Next Post

आंधी से गिरा पेड़ , बोलेरो-बाइक हुई चकनाचूर

Thu Apr 30 , 2026
सीधी । जिले में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। अमिलिया थाना क्षेत्र के कोदौरा बाजार सजवानी के पास बहरी-हनुमना मार्ग पर सुबह करीब 11 बजे एक विशालकाय आम का पेड़ सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो और मोटरसाइकिल पर गिर गया। पेड़ की […]

You May Like