आंधी से गिरा पेड़ , बोलेरो-बाइक हुई चकनाचूर

सीधी । जिले में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। अमिलिया थाना क्षेत्र के कोदौरा बाजार सजवानी के पास बहरी-हनुमना मार्ग पर सुबह करीब 11 बजे एक विशालकाय आम का पेड़ सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो और मोटरसाइकिल पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक विद्युत पोल भी पेड़ के साथ बोलेरो क्रमांक सीजी12 आर 6131 के ऊपर गिरा।इससे पास खड़ी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना उस समय हुई जब जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। बोलेरो में चंद्र प्रताप सिंह पिता राजकरण सिंह 27 वर्ष निवासी ढोल थाना बहरी, रामधनी सिंह 52 वर्ष निवासी ग्राम सरदमन थाना अमिलिया और 12 वर्षीय उमेश कुमार सिंह सवार थे। ये सभी इलाज के लिए बाजार आए थे और उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान बोलेरो में सवार तीनों लोग बाहर थे। हादसे के वक्त उमेश बोलेरो के अंदर ही मौजूद था जिसे तत्परता से पेड़ को गिरता देख बाहर निकाल लिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पेड़ की गिरने की दिशा थोड़ी भी बदल जाती, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Next Post

सीएम डॉ.यादव ने जबलपुर हादसे को बताया पीड़ादायक

Thu Apr 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में […]

You May Like