जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत संजय नगर निवासी एक किशोरी आधी रात को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। सुबह जब पिता की नींद खुली तो बेटी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संजय नगर निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ सो गया था।
सुबह नींद खुली तो देखा कि 17 वर्षीय बेटी कमरे में नहीं थी। इसके बाद चिंतित परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की। परिचितों, रिश्तेदारों केयहां भी पतासाजी की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद वह थाने पहुंचे। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि बेटी को अज्ञात बहलाफुसला कर ले गया है।
