समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसान आज तक करा सकेगे पंजीयन

रीवा। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है.

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है. किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं. इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि रीवा जिले में गेंहू उपार्जन के लिए प्रस्तावित सभी खरीदी केन्द्रों में किसान गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं. सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें. पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी. स्वयं के मोबाइल, कम्प्यूटर, खरीदी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र में पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. किसान 50 रुपए का शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे में पंजीयन करा सकते हैं. जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि पंजीयन के समय किसान आधार संख्या से लिंक बैंक खाते दर्ज करें जिससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सके. पंजीयन कराने के लिए किसान को बोये गये खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं.

Next Post

सीएम हेल्पलाइन के सबसे ज्यादा प्रकरण शिक्षा-स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग में लंबित

Tue Mar 10 , 2026
रीवा। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी चालू माह में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की रैंकिंग सुधारें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विभाग रैंकिंग […]

You May Like

मनोरंजन