दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे दाऊ साहब अर्जुन सिंह : कांग्रेस 

सीधी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल दाऊ साहब स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की जन्म जयंती के अवसर जहां अनुयाइयों ने रावसागर तालाब परिसर चुरहट समाधिस्थल में श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किये। वहीं

जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम अस्पताल चौक स्थित दाऊ साहब स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इसके पश्चात जवाहर कांग्रेस भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दाऊ साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दाऊ साहब स्व. अर्जुन सिंह का दूरदर्शी नेतृत्व जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा सामाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के कमजोर वंचित और पिछड़े वर्गों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य किया कांग्रेसजनों ने कहा कि दाऊ साहब की विचारधारा और जनसेवा की विरासत आज भी समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रही है उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव जीवंत रहेंगे सभी ने दाऊ साहब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा दाऊ साहब को चाहने वाले बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यादें अर्जुन सिंह कार्यक्रम में भोपाल पहुंचे जिलाध्यक्ष 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अस्पताल चौक स्थित दाऊ साहब स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वे भोपाल में आयोजित यादें अर्जुन सिंह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ भोपाल पहुंचकर कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

Next Post

बम की धमकी के बाद डबलिन से रोम जा रहे एयरबस विमान का फ्रांस के सैन्य हवाई अड्डे पर उतारा

Thu Nov 5 , 2026
पेरिस, 05 नवंबर (वार्ता) आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रहे एक यात्री विमान को बम होने की आशंका के बाद बृहस्पतिवार को फ्रांस की ओर मोड़ दिया गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि सैन्य विमानों ने विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर फ्रांस के एक […]

You May Like