पटेल कृषि सेवा केन्द्र में मिली एक्सपायर्ड दवाईयां, दुकानें बंद करके भागे दुकानदार, कलेक्टर ने भेजी टीम

ग्वालियर: भितरवार में एसडीएम संजीव जैन ने तहसीलदार धीरज सिंह और सहायक कृषि अधिकारी शिवराज सिंह के साथ खाद, बीज और कृषि दवाईयों की दुकानों में जांच की। जांच के दौरान पटेल कृषि सेवा केन्द्र पर 2020-21 और 2022 की एक्सपायर्ड दवाईयां पायी गयी। एसडीएम ने इन दवाईयों को तत्काल जब्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक्सपायर्ड दवाईयों का दुकान में मिलना ही साबित करता है कि इनकी बिक्री की जा रही थी।

निरीक्षण की खबर फैलते ही कुछ खाद-बीज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर भागने की कोशिश की। एसडीएम के निर्देश पर इस कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय भेजी गई है। खरीफ सीजन में किसानों को खाद और कीटनाशक दवाइयों की जरूरत को देखते हुए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम जैन ने कहा कि क्षेत्र में न तो खाद की काला बाजारी होने दी जाएगी और न ही किसानों के साथ कोई धोखाधड़ी होगी। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

खेल के मैदान में बोडोलैंड की पहचान की नयी धमक: मोदी

Sun Jun 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जिस बोडोलैंड की पहचान कभी संघर्ष ही हुआ करती थी वह बोडोलैंड आज खेल के राष्ट्रीय मंच पर नयी पहचान के साथ खड़ा हो गया है और वहां जारी फुटबॉल टूर्नामेंट में 70 हज़ार से ज्यादा फुटबॉल खिलाड़ी […]

You May Like