मामूली विवाद में युवक पर मिर्च पाउडर डालकर मारपीट

इंदौर:चंदननगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर मिर्च पाउडर डालकर मारपीट करने का मामला सामने आया है.चंदन नगर पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय फरियादी विकास शिंदे निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विशाल शिंदे पड़ोस में रहने वाले राजेश बनवारी से झगड़ रहा था.

जब विकास अपने दोस्त निखिल के साथ राजेश को समझाने गया, तो राजेश गालियां देने लगा. विकास ने गाली देने से मना किया तो राजेश ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी. जब निखिल बीच-बचाव करने आया तो राजेश ने उसके साथ भी थप्पड़ मारकर मारपीट की. आरोपी ने जाते-जाते धमकी दी कि आज के बाद यहां मत दिखना, वरना जान से मार दूंगा. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

फ्लैट का ताला तोड़कर लैपटॉप और बैग चोरी

Thu Feb 13 , 2025
इंदौर: थाना पलासिया क्षेत्र में दिनदहाड़े एक फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है.पलासिया थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया क 18 वर्षीय फरियादी कुलदीप चावड़ा निवासी शिक्षक कॉलोनी बड़नगर अपने फ्लैट से बाहर थे. इसी दौरान अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर अंदर घुसकर एक लेनोवो […]

You May Like