इंदौर:राजेंद्र नगर क्षेत्र में खर्चे को लेकर विवाद खूनी रूप ले लिया. इंद्रा मेमोरियल अस्पताल के सामने एक महिला ने पति पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के दौरान महिला के साथियों ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि लोकमान्य नगर में रहने वाले प्रफुल्ल सोनोने ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब शाम को वह रेती मंडी से पैदल घर लौट जा रहा था, तभी उसकी दूसरी पत्नी रीता बाकोडे ने उनसे खर्चे के लिए रुपए मांगे.
पैसे देने से इंकार करने पर रीता ने गालियां दीं और पास पड़े पत्थर से प्रफुल्ल के सिर पर वार कर दिया. हमले में प्रफुल्ल गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसके सिर से खून बहने लगा. घटना के दौरान रीता के साथ मौजूद अन्य व्यक्ति भी प्रफुल्ल पर टूट पड़े और हाथ पैर से मारपीट की. आरोपी महिला ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
