पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष , पथराव में दो घायल

इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचोली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव कर दिया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते हथियारों के साथ वापस लौटने और जान से मारने की धमकी दे गए।मानपुर पुलिस के मुताबिक, घटना 8 मार्च की रात करीब 8:30 बजे जिराती चौराहे की है। फरियादी रवि मीणा निवासी बिचोली ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कमल मीणा और आरोपी संतोष पाटीदार निवासी जामली के बीच किसी पुरानी बात को लेकर बहस हुई थी।

उस वक्त तो संतोष वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह एक राय होकर अपने साथियों लक्की मीणा, अजय मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा सभी निवासी हासलपुर और अन्य लोगों के साथ वापस लौटा।आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब फरियादी पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस पत्थरबाजी में राजेश मीणा और अरमान मीणा (के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव के बाद जब भीड़ जमा होने लगी, तो आरोपी वहां से भागने लगे। भागते समय आरोपियों ने चिल्लाकर धमकी दी कि “अभी तो पत्थर मारे हैं, अब बंदूक, तलवार और ज्यादा आदमी लेकर आएंगे और तुम्हें जान से खत्म कर देंगे।”पुलिस ने रवि मीणा की शिकायत पर संतोष पाटीदार और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

इंटरनेशनल ट्रेडिंग और एआई बॉट के नाम पर लाखों की ठगी

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक को निवेश के नाम पर अपना शिकार बनाया है। ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ‘इंटरनेशनल मार्केट’ और एआई ट्रेडिंग बॉट का झांसा देकर फरियादी से लाखों रुपये ऐंठ लिए। गिरोह ने फर्जी प्रॉफिट प्रूफ और फर्जी चैट्स के […]

You May Like

मनोरंजन