इंदौर:नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अमृत 2 योजना के अंतर्गत सांवेर रोड ग्राम धनखेड़ी में 80 एम एल डी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विनी जनवदे, सहायक यंत्री व उपयंत्री उपस्थित थे.आयुक्त श्री सिंघल द्वारा अमृत 2.0 योजना पैकेज-1 के अंतर्गत धनखेड़ी में बनने वाले 80 एमएलडी एसटीपी स्थल का निरीक्षण किया गया. कान्ह नदी के शुद्धिकरण व सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत सीवर उपचारण हेतु एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है.
आयुक्त ने सिंहस्थ 2028 से पूर्व कार्य करने को दृष्टिगत रखते हुए कार्य को समय सीमा में पूर्ण किए जाने, सीवर नेटवर्क का सर्वे सही तरह से किए जाने के निर्देश दिए. ठेकेदार फर्म को टेक्निकल स्टाफ कार्य स्थल पर रखने, लेबर व मशीनरी की पर्याप्त व्यवस्था करने के तथा कार्य समय सीमा में हो पूर्ण हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए कार्य तेज गति से करने के भी निर्देश दिए गए. सभी सुरक्षा उपाय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए.
री यूज़ ट्रीटेड वाटर को सिंचाई हेतु उपयोग करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए गए. उल्लेखनीय है कि कान्ह नदी के शुद्धिकरण व सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत सीवर उपचारण हेतु अमृत 2.0 योजना पैकेज-1 के अंतर्गत लागत राशि रुपए 281.3 करोड़ से धनखेड़ी में 80 एमएलडी एसटीपी प्लांट का निर्माण ओर 163 किलोमीटर सीवरेज लाइन नेटवर्क का कार्य होना है.
