पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 35 हजार का सहयोग

जबलपुर। हाल ही में पंजाब प्रदेश में आई भीषण अतिवृष्टि एवं बाढ़ आपदा से अनेक गांव जलमग्न हो गए, जिससे जन-धन एवं पशुधन की भारी क्षति हुई है। इस विकट परिस्थिति में उड़ान वेल्फेयर फाउंडेशन, जबलपुर ने मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए 35,000 रुपए की सहयोग राशि बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए प्रेषित की है। संस्था अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने बताया कि यह राशि पंजाब राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों की तात्कालिक मदद हेतु भेजी गई है, ताकि जरूरतमंद लोग शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। संस्था ने अपील की है कि समाज के अन्य लोग भी ऐसे ही नेक कार्यों में आगे आएँ, ताकि आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुँचाई जा सके। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के सदस्य महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, अखिलेश जैन, रिंकू विज, टी आर सनोदिया, उमेश कटारे अशोक गुप्ता राजेश केसरवानी, कीर्ति पांडे, रंजना राजपूत, रितेश गुप्ता, उमेश जायसवाल, प्रवीण गुप्ता , सतवीर होरा, प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम केसरवानी,लखन पटेल, मीना गुप्ता , अभिलाषा सोनी आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Next Post

प्रतिभाशाली युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी 

Fri Sep 12 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली युवा ही देश की सच्ची पूंजी हैं. परिश्रम और लगन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता […]

You May Like