ग्वालियर की दर्पण कॉलोनी में भी अचानक धंसी सड़क, गड्ढे में समा गई चलती कारें, बुलानी पड़ी क्रेन

ग्वालियर।जिले में सड़क धंसकने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा हैं. एबी रोड के साथ ही शहर के व्यस्त क्षेत्र दर्पण कॉलोनी में भी आज दोपहर सड़क धंसने से सड़क पर चल रहीं कई गाड़िया गड्ढों में समा ग़ई, जिससे कार में सवार पैसेंजर का कलेजा मुंह को आ गया. कारों को गड्ढों से निकालने के लिए क्रेन बुलाना पड़ा तब जाकर कारों को निकाला जा सका.

ग्वालियर शहर के पॉश इलाकों मे शुमार दर्पण कॉलोनी की सड़क धंसकने से वाहन चला रहे लोग घबरा गए, वाहन चला रहे लोग सपाट रोड पर चल रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी सड़क पर बने गड्ढों में समाने लगी. घबराकर वाहन चालक गाड़़ी से उतरकर देखा तो कार के पहिए सड़क के बीच अचानक हुए गहरे गड्ढों मे समा चुके थे. सड़क धंसकने से एक स्कॉर्पियो और एक विटारा ब्रेजा कार के पहिये जमीन में समा गए. लोगों ने गाड़ी को गड्डों से निकालने के लिए बड़ी मशक्क़त की, लेकिन सफलता नही मिली. इसके बाद गड्ढों में समाई कारों को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाया गया तब जाकर गाड़ियों को निकाला जा सका.

Next Post

वन स्टॉप सेंटर की बदहाली बनी आत्महत्या की वजह, डेढ़ साल से NGO का अनुबंध समाप्त

Fri Jul 18 , 2025
सिंगरौली। बैढ़न स्थित वन स्टॉप सेंटर की अव्यवस्थाएं एक आदिवासी किशोरी की आत्महत्या के बाद उजागर हो गई हैं। बीती रात सेंटर परिसर में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आईसीडीएस विभाग और अपर कलेक्टर सवालों के घेरे में आ गए हैं। बताया गया […]

You May Like