अब कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए काम करूंगाः ट्रम्प

वाशिंगटन 11 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चार दिन के तनाव के बाद संघर्ष विराम पर राजी होने के लिए भारत और पाकिस्तान की प्रशंसा की है और कहा है कि शांति स्थापित होने के बाद अब वह दोनों देशों के साथ व्यापार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे।

श्री ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है, क्योंकि उनके पास यह जानने और समझने की शक्ति, बुद्धि और धैर्य है कि वर्तमान आक्रमण को रोकने का समय आ गया है, जो इतने सारे लोगों की मृत्यु और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। आपकी विरासत आपके बहादुर कार्यों से बहुत बढ़ गई है। मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम रहा। मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी हद तक बढ़ाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह कोशिश करूंगा कि क्या “हजार साल” के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से किए गए काम के लिए आशीर्वाद दें।”

Next Post

अमृतसर में एक किलो आरडीएक्स सहित हथियारों का जखीरा बरामद

Sun May 11 , 2025
अमृतसर 11 मई (वार्ता) पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में ड्रोन-आधारित सीमा पार तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार को चक बाला (थाना अजनाला के अंतर्गत) गाँव […]

You May Like