सागर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि जहरीली शराबकांड के आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन को फ्री हैंड देते हुए अतिक्रमण तोड़ने समेत जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में अब तक 33 आरोपियों में से 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 17 आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। जांच में अवैध शराब बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी भी सामने आई है। प्रशासन के मुताबिक अब तक 15 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि 28 लोगों की मौत की बात सामने आई है।
Next Post
तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, बीआरएस के 22 सदस्य सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
Wed Sep 9 , 2026
हैदराबाद, 09 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। बीआरएस सदस्यों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 22 सदस्यों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। सदन […]
