अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से हुई बरामदगी

इंदौर. लसूडिया पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

एसीपी विजय नगर आदित्य पटले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काली स्कॉर्पियो में सवार युवक अवैध पिस्टल लेकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड से बायपास की ओर जा रहा है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बायपास पर घेराबंदी कर काली स्कॉर्पियो नम्बर एमपी 13 जेडएल 3818 को रोका. वाहन चला रहे युवक ने अपना नाम नितेश पिता गणेश जायसवाल उम्र 25 वर्ष, निवासी डी-2/7 आवास नगर, देवास बताया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो कार की ड्राज से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद हुए. हथियार के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लसूडिया थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी से हथियार की सप्लाई और स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

अपहरण कर हत्या के मामले में दोषी महिला को आजीवन कारावास

Wed May 28 , 2025
बुरहानपुर। शाहपुर के इच्छापुर में 2021 में नाबालिग बालिका के अपहरण व हत्या के मामले में सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने आरोपिया अलका पति सुनील मराठा को आजीवन कारावास और 7000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका […]

You May Like