शहीद जोशी की प्रतिमा को बांधी राखी

उज्जैन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन के फ्रीगंज स्थित शहीद पार्क में देशभक्ति और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां कारगिल युद्ध के वीर सपूत अमर शहीद बलराम जोशी की प्रतिमा को महामंडलेश्वर गुरु मां आनंदमयी पुरी ने राखी बांधी। इस अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात रहकर देश की रक्षा करने वाले सभी जवानों की दीर्घायु की कामना की गई। शहीद को रक्षासूत्र बांधने और उन्हें नमन करने के लिए पार्क में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। कारगिल युद्ध के समय जब पूरा देश राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा था, तब उज्जैन के वीर जवान बलराम जोशी ने अद्वितीय शौर्य का परिचय दिया था। उन्होंने नाल चौकी पर अनेक दुश्मनों को धूल चटाते हुए मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 11 जुलाई 2000 को वीरगति प्राप्त करने वाले अमर शहीद बलराम जोशी अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी शहादत को चिरस्थायी बनाने के लिए प्रतिवर्ष रक्षाबंधन, उनके जन्मदिन और 11 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद पार्क में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में उज्जैन के नागरिक भारी संख्या में एकत्रित होकर अपने नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Next Post

ट्रैक्टर शोरूम संचालक की चाकू मारकर हत्या

Fri Aug 28 , 2026
उज्जैन। रात में एक बार फिर शहर में हत्या का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर शोरूम का संचालन करने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम में दो दोस्त भी घायल हुए हैं। शोरूम संचालक ने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया था लेकिन कुछ दूर […]

You May Like

मनोरंजन