
बुरहानपुर। शाहपुर के इच्छापुर में 2021 में नाबालिग बालिका के अपहरण व हत्या के मामले में सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने आरोपिया अलका पति सुनील मराठा को आजीवन कारावास और 7000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका था। थाना शाहपुर पुलिस की सघन विवेचना से दोष सिद्ध हुआ।
